Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि

इन्हीं में से एक महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं, जो धर्मेंद्र के सबसे करीबियों में गिने जाते थे। बिग बी ने अपने पुराने साथी, सह-कलाकार और मित्र को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

25 Nov 2025

धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने की खबर ने पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को शोक में डुबो दिया है। सिनेमा जगत के सितारों ने सोशल मीडिया और संदेशों के माध्यम से दिवंगत अभिनेता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इन्हीं में से एक महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं, जो धर्मेंद्र के सबसे करीबियों में गिने जाते थे। बिग बी ने अपने पुराने साथी, सह-कलाकार और मित्र को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अमिताभ बच्चन ने जताया गहरा शोक

अमिताभ बच्चन ने अपने शोक संदेश में लिखा, "एक और वीर महापुरुष हमें छोड़कर चले गए... अपने पीछे एक असहनीय ध्वनि के साथ एक सन्नाटा छोड़ गए..." उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि महानता के सच्चे प्रतीक थे, जिन्हें उनकी प्रसिद्धि, उनकी दमदार उपस्थिति और उनकी सादगी ने लोगों के दिलों में अमर कर दिया। बिग बी ने कहा कि धर्मेंद्र अपनी मातृभूमि पंजाब की मिट्टी की खुशबू अपने साथ लेकर आए थे और जीवनभर उसी सादगी, उसी अपनापन और उसी स्वभाव में रचे-बसे रहे।

अमिताभ की पोस्ट में छलका दर्द

अपने भावुक संदेश को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ ने लिखा, "अपने गौरवशाली करियर के दौरान वह बेदाग रहे... एक ऐसी बिरादरी में, जिसने हर दशक में किसी न किसी बदलाव को देखा। बिरादरी बदलती रही, लेकिन उनमें कभी कोई बदलाव नहीं आया।" उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की हंसी, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी हर व्यक्ति को छू लेती थी। "आज वातावरण में एक अजीब सा खालीपन है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं," अमिताभ ने लिखा।

सिनेमा की सबसे यादगार जोड़ी का अंत

अमिताभ और धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने साथ मिलकर कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं, शोले, चुपके चुपके, नसीब, अंधा कानून, राम बलराम और शोले में जय-वीरू की दोस्ती को आज भी लोग श्रद्धा से याद करते हैं और वास्तविक जीवन में भी दोनों कलाकारों की दोस्ती उतनी ही गहरी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी दिल छू लेने वाली श्र
इन्हीं में से एक महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं, जो धर्मेंद्र के सबसे करीबियों में गिने जाते थे। बिग बी ने अपने पुराने साथी, सह-कलाकार और मित्र को याद करते हुए भा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News